दीपका :-रायगढ़ में आयोजित 41 वें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2026 की सातवीं संस्कृती संध्या में दीपिका की 8 वर्षीय कथक नृत्यांगना आनंदिता तिवारी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया कक्षा तीसरी की छात्रा आनंदिता तिवारी ने कथक के माध्यम से आदि शंकराचार्य शिव पंचाक्षरी स्त्रोत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी! लखनऊ घराना आधारित कत्थक की शिक्षा आनंदिता पिछले 4 वर्षों से खैरागढ़ वाले गुरु तरुण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कर रही है उन्होंने इसके बाद तीन ताल एवं देश राग पर आधारित तराना प्रस्तुत किया जिसमें भाव तय और लाल का सुंदर समन्वय देखने को मिला आनंदिता अब तक करीब 14 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला प्रस्तुत कर चुकी है उन्हें बाल नृत्य कला ‘ उदय सम्मान ‘ कौशल कल सम्मान’ स्वर्ण नित्य मंगलम’ मंगलम महोत्सव सम्मान ‘ नटवर गोपी कृष्ण नेशनल अवार्ड’ दीप्ति मान सम्मान’ और कला गौरव रत्न सम्मान सहित विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!