दीपका। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली से भरपूर भविष्य देने के उद्देश्य से एम.कॉम बेरोजगार कंप्यूटर सेंटर एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, दीपका के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कोरबा जिला उपभोक्ता अधिकार संगठन के अध्यक्ष राहुल प्रसाद, सचिव आशुतोष साहू, वार्ड क्रमांक-14 के पार्षद आकाश साहू तथा छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एस.आर. अमित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान कोरबा जिला उपभोक्ता अधिकार संगठन के अध्यक्ष राहुल प्रसाद ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) तथा डिजिटल भुगतान प्रणाली के लाभों की जानकारी देते हुए डिजिटल लेनदेन अपनाने के लिए प्रेरित किया।बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए परिसर में फलदार एवं बहुउपयोगी औषधीय पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम में संयोजक नवीन लकड़ा, व्याख्याता सुनील सूर्यवंशी, व्याख्याता अंजू बरेन, व्याख्याता निर्मला निराला सहित एम.कॉम बेरोजगार कंप्यूटर सेंटर एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

