कोरबा। ग्राम पंचायत मुरली में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम कोरबा के द्वारा 4 हजार फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुरली के सरपंच शंकर सिंह कंवर, पूर्व सरपंच दशरथ सिंह कंवर, उपसरपंच राजकुमार उइके, पूर्व उपसरपंच माखन लाल यादव, रामशरण कंवर, करन सिंह कंवर, मनबोध मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण से गांव में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!