
शाजी थॉमस
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने ‘सेवा संकल्प’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इसी क्रम में ‘वडनगर से वाराणसी’ कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह को कार्यक्रम प्रभारी के रूप में दी गई है।जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए ‘वडनगर से वाराणसी’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
भाजपा जिला संगठन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर आयोजन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।


