कोरबा। एसईसीएल में कार्यरत वाहन ठेकेदारों एवं संचालकों से संबंधित संगठन कोयलांचल परिवहन संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार, 12 जुलाई 2026 को होटल जश्न रिसोर्ट में आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में श्री पी. विजयराव को अध्यक्ष, श्री कमरुल हसन को उपाध्यक्ष, श्री मनीष कुमार मिश्रा को सचिव, श्री राम मिलन असाटी को कोषाध्यक्ष तथा श्री अमरीक सिंह (रिंकू) को मीडिया प्रभारी चुना गया।
सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सभी वाहन संचालकों और ठेकेदारों की समस्याओं को संबंधित एरिया महाप्रबंधकों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा वाहन संचालन, ठेका व्यवस्था और संचालकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में रोहित राठौर, नरेश दास महंत, एच.सी. त्रिपाठी, प्रशांत शर्मा, धीरेंद्र तिवारी, साजिद खान, जुल्फिकार अली, ललित झा, तबरेज खान, ओम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, जनता डेंटिंग सहित बड़ी संख्या में वाहन संचालक एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

