दीपका/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दीपका इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को आयोजित समारोह में की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह डॉ. अशोक राजवाड़े, एबीवीपी के पूर्व जिला प्रमुख राजेश यादव, प्रदेश सह मंत्री आयुष कुमार शर्मा, कोरबा संगठन मंत्री प्रदीप साहू तथा जिला संयोजक गोविंद पटेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित, व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा के अनुरूप समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान दीपका इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। स्वप्ना मोदी को नगर अध्यक्ष, राहुल प्रसाद को नगर उपाध्यक्ष, अंकुश साहू को नगर मंत्री तथा काजल श्रीवास एवं लक्की साहू को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा सारिका जायसवाल को कार्यालय मंत्री, सत्यम शुक्ला को कोष प्रमुख, सलोनी राय को एसएफएस प्रमुख, गोविंद साहू को एसएफडी प्रमुख, वृत्ति राठौर को आरकेएम प्रमुख, दिव्या यादव को नगर क्रीड़ा प्रमुख, विनायक रजक को जिज्ञासा प्रमुख, आयुष साहू को सोशल मीडिया प्रमुख, नमन तिवारी को स्टूडियोमेट्रिक प्रमुख, साहिल नामदेव को एनएसएस प्रमुख, सुमित राठौर को एनसीसी प्रमुख, सौरभ सिदार को महाविद्यालय प्रमुख, गुलाबसा परवीन को विद्यालय प्रमुख, पल्लवी श्रीवास को छात्रावास प्रमुख तथा विकास प्रजापति को स्टडी सर्कल प्रमुख बनाया गया। वहीं तरुण राठौर, मनीषा धीवर, कावेरी जायसवाल, तुषार साहू, मानसी पटेल और प्रीति पटेल को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।
समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हित, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

