कोरबा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है।आबकारी विभाग के अनुसार 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक जिले में अवैध शराब से जुड़े कुल 61 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान कार्रवाई करते हुए करीब 178.870 लीटर अवैध शराब और 325 किलो शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ लाहन जब्त किया गया। वहीं, 11 आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) के तहत अजमानतीय अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।विभाग ने जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई है।पाली और हरदीबाजार क्षेत्र में 82.9 लीटर शराब जब्तनगाई थाना पाली, लाफा थाना पाली और अंडीकछार थाना हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संतराम, शिव शंकर, संतोष गोस्वामी, मनोहर अगरिया और रामू जांगड़े के ठिकानों से क्रमशः 8, 12.2, 11.5, 10.2 और 41 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।इन कार्रवाई में कुल 82.9 लीटर महुआ शराब और 285 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपियों को न्यायालय कटघोरा में पेश करने के बाद रिमांड पर कोरबा जेल भेजा गया।कटघोरा और उरगा क्षेत्र में 44.7 लीटर शराब बरामदसुतर्रा थाना कटघोरा, मानपुर थाना कटघोरा और कुदरीखार थाना उरगा क्षेत्र में भी आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। विभागीय टीम ने छद्म ग्राहक के माध्यम से शराब खरीदी और इसके बाद आरोपियों के रहवासी क्षेत्रों में दबिश दी।कार्रवाई में 14, 8.7 और 22 लीटर, कुल 44.7 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय कटघोरा में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।जुनवानी में दो आरोपी गिरफ्तारबांधपारा-जुनवानी क्षेत्र में अवैध शराब बनाकर बिक्री किए जाने की सूचना पर आबकारी टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान शशी प्रसाद के कब्जे से 15.5 लीटर और जयराम के कब्जे से 6.5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।दोनों आरोपियों को उपनिरीक्षक नारायण सिंह कंवर की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।कुसमुंडा और हरदीबाजार क्षेत्र में भी कार्रवाईभैसमाखार थाना कुसमुंडा और रलिया थाना हरदीबाजार क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। यहां धनकुंवर के कब्जे से 15.5 लीटर और परदेशी राम के कब्जे से 8.5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।आबकारी उपनिरीक्षक जया मेहर की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय कटघोरा में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।5 लीटर से अधिक अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधानआबकारी विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 5 लीटर से अधिक अवैध शराब का धारण, निर्माण, बिक्री या परिवहन दंडनीय एवं अजमानतीय अपराध है। ऐसे मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।विभाग के मुताबिक दोष सिद्ध होने पर संबंधित प्रावधानों के तहत एक से तीन वर्ष तक के कारावास और 25 हजार से एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। दूसरी बार दोषसिद्ध होने पर सजा दो से पांच वर्ष तक के कारावास और 50 हजार से दो लाख रुपये तक के जुर्माने तक हो सकती है।आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!