शाजी थॉमस

कोरबा में दीपका नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गेवरा कॉलोनी में पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते ने काट कर अपना शिकार बनाया। लोगों ने बताया कि कुत्ता पागल हो गया है और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काट रहा है। कुत्ते के काटने के बाद कुछ लोग सरकारी अस्पताल और कुछ विभागीय अस्पताल में अपना इलाज कर रहे हैं ।

-कुछ महीनो से आवारा कुत्तों की संख्या में दीपका नगर पालिका क्षेत्र में बहुत तेजी से ईजाफा हुआ है, जिससे आए दिन किसी न किसी को इन आवारा कुत्तों का शिकार होना पड़ता है । ऊर्जा नगर गेवरा निवासी संजय सिंह ने बताया कि आवारा कुत्ता उसको काटने दुकान के अंदर घुस गया था जिसे वह मारकर भगाया, वही पागल आवारा कुत्ते ने दो बच्चों को काटा और बमुश्किल से पीड़ित के पैर को छोड़ा, गेवरा के विभागीय अस्पताल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में तीन व्यक्ति जो कुत्ते काटने का शिकार हुए थे वे प्राथमिक उपचार के पश्चात ऑब्जर र्वेशन के लिए भर्ती किए गए है जिनकी हालत में अब सुधार बताया गया है।आवारा कुत्ते प्रगति नगर कॉलोनी, दीपिका बस्ती, आजाद चैक सभी जगह है किंतु पागल होने के बाद वह किसी को भी अपना शिकार बना काट रहे हैं। अभिभावकों ने अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने हिदायत दे रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!