कोलकाता/कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपने कार्यकारी अधिकारियों एवं नॉन-यूनियनाइज्ड सुपरवाइजरों के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। अब तक 20 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।

कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकाता से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह निर्णय DPE पे रिवीजन गाइडलाइंस 2017 के तहत इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (IDA) के 50 प्रतिशत से अधिक हो जाने (वर्तमान में 51.8 प्रतिशत) के बाद लिया गया है।

संशोधित ग्रेच्युटी सीमा 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।कोल इंडिया के इस फैसले से रिटायरमेंट के समय अधिकारियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा और कर्मचारियों के बीच संतोष एवं मनोबल में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!