कोरबा। जिले के एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में काम करने वाले ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को अल्टीमेटम दे दिया है। एसजेआर कंपनी के ठेके पर कार्यरत ड्राइवरों ने वेतन में देरी, गेट पास न बनने सहित कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन कलेक्टर कोरबा और एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक को संबोधित किया गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ क्रांति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल भी मौजूद रहे और ड्राइवरों का समर्थन किया।ड्राइवरों की प्रमुख मांगें:हर महीने की 10 तारीख तक नियमित वेतन भुगतान सभी प्रभावित ड्राइवरों को तत्काल गेट पास जारी करना HPC दरों के अनुसार उचित भुगतान, वर्तमान दरों में बढ़ोतरी बिना कारण बैठाए गए 26 ड्राइवरों को पुनः काम पर बहाल करना या पीएनसी कंपनी में समायोजन सभी ड्राइवरों को पेमेंट शीट उपलब्ध कराना।
ड्राइवरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 मई 2026 तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे उसी दिन से एसईसीएल पीएनसी कंपनी का पूरा काम बंद कर देंगे। साथ ही SECL गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव भी किया जाएगा।
इस मौके पर उमागोपाल ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों के लिए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना हमेशा उनके साथ खड़ी है और प्रबंधन को जल्द समाधान निकालना चाहिए।ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक, श्रम विभाग, अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

