शाजी थामस

कोरबा/ दीपका नगरपालिका परिषद में आज एक गरिमामय आयोजन के बीच संगीता साहू ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश गुप्ता द्वारा आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई थी, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, पार्षदगणों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपने संबोधन में उपाध्यक्ष संगीता साहू ने कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने दीपका को एक नई दिशा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वच्छता, जल निकासी व्यवस्था, और बुनियादी सुविधाओं के समुचित विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

इस शुभ अवसर पर पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, पार्षद सुजीत सिंह, अनूप यादव, श्रमिक नेता गिरजा साहू, सूर्य प्रकाश शर्मा, उत्तरा कुंभकार, सुभद्रा यादव, मुकेश जायसवाल, वीणा जायसवाल, दुर्गेश यादव सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे और संगीता साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नगरवासियों ने भी उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने पर संगीता साहू का स्वागत करते हुए नगर के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!