दीपका, 1 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद दीपका परिसर में श्रमिकों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर की स्वच्छता और व्यवस्था को बनाए रखने वाले श्रम वीरों का शाल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने श्रमिकों की सराहना करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता और सुंदरता के पीछे उनका अथक परिश्रम है। उन्होंने कहा कि श्रमिक ही शहर की असली ताकत हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

वहीं वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी ने अपने उद्बोधन में श्रम की महत्ता बताते हुए कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति श्रमिकों के समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने श्रमिकों को समाज का आधार स्तंभ बताया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू सहित पार्षदगण रोहित जायसवाल, हिमांशु देवांगन, संतोष निराला, सुखसागर साहू, दीपक गिलहरी, ज्योति तिवारी और धर्म तिवारी उपस्थित रहे।

सभी जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगर को स्वच्छ और विकसित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!