दीपका/कोरबा।एसईसीएल दीपका क्षेत्र में यूनियन सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया के तहत 13 से 15 सितंबर 2026 तक दर्ज आंकड़ों में भारतीय मजदूर संघ (BMS) सबसे आगे रहा है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार तीन दिनों में कुल 1,145 मतों का सत्यापन दर्ज किया गया, जिसमें BMS को सर्वाधिक 521 मत मिले हैं।सदस्यता सत्यापन के जारी आंकड़ों में INTUC 339 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि AITUC को 193 मत प्राप्त हुए। वहीं KMS (HMS) के खाते में 49, NOTA में 38 और KMP (HMS) को 5 मत मिले हैं।
तीन दिनों का आंकड़ा13 सितंबर 2026 को कुल 640 मत दर्ज हुए। इसमें BMS को 311, INTUC को 161, AITUC को 108, KMS (HMS) को 32, KMP (HMS) को 5 और NOTA को 23 मत मिले।14 सितंबर को कुल 335 मतों में BMS को 144, INTUC को 107, AITUC को 61, KMS (HMS) को 13 और NOTA को 10 मत मिले, जबकि KMP (HMS) को कोई मत नहीं मिला।15 सितंबर को कुल 170 मत दर्ज हुए। इस दिन INTUC ने 71 मतों के साथ BMS के 66 मतों को पीछे छोड़ा। AITUC को 24, KMS (HMS) को 4 और NOTA को 5 मत मिले। KMP (HMS) को इस दिन भी कोई मत नहीं मिला।

