दीपका/गेवरा, 13 अगस्त 2026। अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के दीपका-गेवरा क्षेत्र के लिए 13 अगस्त का दिन संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। संगठन की रीति-नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर कोयला मजदूर सभा से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों ने अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

गेवरा क्षेत्र स्थित संगठन के प्रधान कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुजीत सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बिलासपुर महामंत्री श्री रमेश गुरुद्वान के मार्गदर्शन तथा श्री अमृतलाल चंद्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने संगठन में प्रवेश किया।इस अवसर पर गेवरा-दीपका क्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुजीत सिंह ने संगठन में शामिल हुए सभी नवागंतुक साथियों का गुलाब भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्री अमृतलाल चंद्रा, श्री पवन जायसवाल, श्री जनमेजय जायसवाल और श्री ज्ञान जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी शामिल रहे।संगठन पदाधिकारियों ने इस सदस्यता अभियान को दीपका-गेवरा क्षेत्र में संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता और मजबूती के रूप में बताया।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिक हितों, संगठनात्मक एकजुटता और कोयला कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।संगठन की ओर से कहा गया कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों के जुड़ने से श्रमिकों की आवाज को और मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!