दीपका/ दीपका में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ संरक्षण और सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से समर्थन लिया गया।
कार्यक्रम भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि “गौ माता के सम्मान के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है।
अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को “गौ सम्मान दिवस” के रूप में मनाने के लिए लोगों से समर्थन लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर इस पहल का समर्थन किया।
कार्यक्रम में मनोज दुबे, राजेश सोनी, सत्यम यादव, दीपक दुबे, रमेश कुमार, वीरम सिंह राजपुरोहित, निशु तिवारी, लक्की अग्रवाल, नीरज सिंह, रिपक कुमार और दीपक चंद्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे। अभियान के अंत में आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे गौ संरक्षण और सम्मान के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।

