दीपका/दीपका नगर पालिका पार्षद सुजीत सिंह को छात्रों के द्वारा शिकायत मिलने पर शासकीय विद्यालय पहुंचे इस दौरान कक्षाओं की छत एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य की आवश्यकता सामने आई।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर विद्यालय की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा समस्या का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में अध्ययन की सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दीपका अध्यक्ष श्री सत्यम यादव जी, भाजयुमो दीपका मंडल मीडिया प्रभारी श्री खालिद खान जी, विद्यालय के प्रधान पाठक श्री अजय कुमार पटेल जी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस दौरान पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनकी सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। विद्यालय की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!