
हरदीबाजार:- एक पेड़ मां के नाम के तहत प्रेस क्लब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, सरपंच हरदीबाजार लोकेश्वर सिंह कंवर के अतिथि में आम, अमरुद,पीपल,कटहल,मुंगा सहित अन्य फलदार व छायादार पौधे का रोपण किया गया। विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी पौधा रोपित करें उसकी देखभाल कर वृक्ष बनावें,वृक्ष हमें फूल,फल ,शीतल छाया के साथ मीठे फल तो देते है ही वातावरण को शुद्ध और आक्सीजन देते है इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने चाहिए ।
मुकेश जायसवाल ने कहा कि प्रेस क्लब परिवार का वृक्षारोपण का यह आयोजन सराहनीय है ,जो प्रकृति प्रेम का संदेश देता है । प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल बड़े होते तक करना चाहिए,वृक्ष हमारे पुत्र समान है ।
इस दौरान ग्राम सचिव बिसाहू राज,पंच मेकमिलन, पंडित प्रेमशंकर तिवारी,प्रेस क्लब संरक्षक बाबूराम राठौर, अध्यक्ष राजाराम राठौर, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय,सचिव निलेंद्र राठौर, वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य जगदीश अग्रवाल, सदस्य लोकेश यादव, मन्नु राठौर,शिवलाल यादव, ईश्वर पटेल,रामकुमार यादव, राजकुमार पटेल, विक्की जायसवाल, चंद्रिका प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अध्यक्ष राजाराम राठौर व सचिव निलेंद्र राठौर ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


