कोरबा: आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। जिले में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों, पुराने बदमाशों और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ एक विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में कुल 105 लोगों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की है।त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस ने पुराने मामलों और वारंटियों की धरपकड़ तेज कर दी है।विभिन्न लंबित आपराधिक मामलों में शामिल 43 आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। * 02 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: शांति भंग करने की आशंका के चलते 2 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।कोरबा पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान जिले की शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक असामाजिक तत्वों और निगरानी बदमाशों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से गणेश उत्सव को शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है, ताकि जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!