दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र के गौरव पथ मार्ग पर भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि एसईसीएल (SECL) द्वारा गौरव पथ मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा सड़क के एक हिस्से को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके कारण कोयला परिवहन और अन्य औद्योगिक गतिविधियों में लगे भारी वाहनों को सड़क के दूसरे लेन से आवागमन कराया जा रहा है।कांग्रेस नेता ने कहा कि एक ही लेन पर भारी कोयला वाहनों के साथ आम नागरिकों के दोपहिया एवं हल्के वाहनों का आवागमन होने से प्रतिदिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

इसके अलावा भारी वाहनों के लगातार दबाव के कारण सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने तक गौरव पथ पर भारी वाहनों के परिचालन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने की मांग की गई है।

साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का आग्रह किया गया है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।तनवीर अहमद ने ज्ञापन की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कोरबा, तहसीलदार दीपका, एसईसीएल गेवराक्षेत्र तथा एसईसीएल दीपका क्षेत्र के अधिकारियों को भी प्रेषित की है।कांग्रेस की ओर से उठाए गए इस मुद्दे के बाद अब गौरव पथ पर भारी वाहनों के आवागमन, सड़क की स्थिति और निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण उत्पन्न यातायात व्यवस्था को लेकर नगर पालिका एवं संबंधित विभागों की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!