
कोरबा : दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्यापुरी में पार्वतीबाई निवासरत है जिसके यहां पिछली रात्रि चोरी की घटना हुई। लोगों के घरों में सामान्य काम करने के साथ पार्वती अपने परिवार का भरण पोषण करती है। जांजगीर चांपा जिले में रहने वाले उसके रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह आयोजित था जिसमें पार्वती का परिवार शामिल होने गया था। इस बीच मकान को सुना प्रकार चोरों ने ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर और ₹70000 नगद रकम पर कर दी। जांजगीर चांपा से घर लौटने पर यहां का नजारा देखकर पार्वती के होश उड़ गए।
