दीपका/कोरबा। एसईसीएल दीपका क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित बी-टाइप आवासीय परिसर में चल रहे पेयजल सुविधा विस्तार कार्य को लेकर स्थानीय रहवासियों ने गंभीर आपत्तियां जताई हैं। रहवासियों का आरोप है कि पहले से मौजूद मजबूत कंक्रीट की पानी टंकियों को तोड़कर उनकी जगह कम क्षमता वाली सिंटेक्स टंकियां लगाई जा रही हैं।

उनका कहना है कि इससे कार्य की गुणवत्ता और सार्वजनिक धन के उपयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।रहवासियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि तीन मंजिला इमारत की छत से भारी कंक्रीट का मलबा बिना किसी लिफ्ट या उचित उपकरण के अस्थायी टीन की नली के माध्यम से नीचे गिराया जा रहा है, जिससे कंक्रीट के टुकड़े आसपास बिखर रहे हैं।स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबा गिरने से कुछ लोगों को चोटें आई हैं, कई मकानों को नुकसान पहुंचा है तथा परिसर में खड़ी दोपहिया और अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि पूरे टेंडर और निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए तो कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!