कोरबा जिले के पाली में बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जिला संयोजक राणा मुखर्जी और पूर्व जिला सह संयोजक दीपक शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन विस्तार, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
पाली में बजरंग दल की बैठक, धर्म रक्षा और गौ रक्षा सहित संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।
ByShaji Thomas
Sep 14, 2026
