कोरबा/दीपका। कोरबा पुलिस को डीजल चोरी के बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गेवरा और कुसमुंडा खदान क्षेत्रों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड एवं जिलाबदर आरोपी नवीन कश्यप सहित तीन आरोपियों को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नवीन कश्यप पिछले करीब डेढ़ वर्ष से जिला छोड़कर फरार चल रहा था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।पुलिस के अनुसार, गेवरा एवं कुसमुंडा खदानों से बड़े पैमाने पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अब तक 09 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि ताजा कार्रवाई में तीन और आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन में दीपका पुलिस लगातार गिरोह की तलाश कर रही थी। 1 जून 2026 की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह का मास्टरमाइंड नवीन कश्यप जांजगीर क्षेत्र में छिपा हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी नवीन कश्यप (34 वर्ष), निवासी बलगी शांतिनगर, बांकीमोंगरा, जिला कोरबापरमेश्वर सारथी (28 वर्ष), निवासी बलगी शांतिनगर, बांकीमोंगरा, जिला कोरबासब्बीर मेमन (35 वर्ष), निवासी गेवरा बस्ती, गांधी चौक, कुसमुंडा, जिला कोरबा को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहनों को भी जब्त किया है।पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ पूर्व की कार्रवाई में 2500 लीटर चोरी का डीजल भी जब्त किया जा चुका है। गिरोह खदान क्षेत्रों से डीजल चोरी कर अवैध रूप से बेचने का काम करता था।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना दीपका में दर्ज अपराध क्रमांक 437/2024 एवं 114/2026 के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। डीजल चोरी के इस संगठित नेटवर्क के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!