दीपका। बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा गणपति बप्पा के भव्य आगमन समारोह का आयोजन इस वर्ष भी हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया जा रहा है। इस बार आयोजन का मुख्य आकर्षण “आजाद चौक के महाराजा” का भव्य आगमन होगा, जो 12 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 7 बजे से आजाद चौक, दीपेश्वरी मंदिर के सामने आयोजित किया जाएगा।

समिति के अनुसार, दीपका में पहली बार “आजाद चौक के महाराजा” का भव्य आगमन होने जा रहा है। इसे लेकर गणेश भक्तों और नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।ये होंगे प्रमुख आकर्षणआगमन समारोह में भव्य क्रेन लाइटिंग, टीम चरक के 101 सदस्यों द्वारा विशेष शंखनाद, महाकाल डमरू वादन, G1 Events की विशेष प्रस्तुति और भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

इसके अलावा विशाल गणेश प्रतिमा के दर्शन के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए गोरिल्ला सहित पांच कलाकारों की विशेष प्रस्तुति भी रखी गई है।बाल गणेश उत्सव समिति ने बताया कि आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

समिति ने नगर के समस्त गणेश भक्तों, धर्मप्रेमियों एवं नगरवासियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर “आजाद चौक के महाराजा” के भव्य आगमन समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!