दीपका। दीपका क्षेत्र में लंबे समय से पेंशन से वंचित दो महिला कर्मचारियों को आखिरकार उनका लंबित पेंशन लाभ मिल गया। एटक यूनियन दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव के प्रयास और दीपका प्रबंधन के स्टाफ ऑफिसर किल्ली प्रसाद के सहयोग से दोनों महिलाओं की वर्षों से बंद पड़ी पेंशन पुनः शुरू कराई गई।

जानकारी के अनुसार गणेश कुंवर की पेंशन वर्ष 2012 से, जबकि रामबाई की पेंशन वर्ष 2019 से लंबित थी। दोनों महिलाएं लंबे समय से पेंशन भुगतान शुरू होने का इंतजार कर रही थीं।लगातार प्रयास के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और 14 अगस्त 2026 को दोनों महिलाओं की पेंशन पुनः बहाल कर दी गई। इसके साथ ही उन्हें लंबित अवधि का पिछला पेंशन भुगतान भी प्राप्त हुआ।

पेंशन की राशि मिलने के बाद दोनों महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने अपनी लंबित समस्या के समाधान के लिए एटक यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव का आभार व्यक्त किया और यूनियन के प्रयासों की सराहना की।श्रमिक हितों के लिए लगातार प्रयास का दावाएटक यूनियन दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों के अधिकारों तथा उनके लंबित मामलों का समाधान कराना यूनियन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को उसके वैध अधिकार और लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए।यूनियन की ओर से कहा गया कि श्रमिकों और कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!