रायपुर :- चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराने में कामयाब होकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर दुनियाभर में भारत का गौरव बढ़ाया है। ईसरो के इस सफलता के लिए देश में उत्साह का माहौल अब भी है। भारत के सफल चंद्र मिशन को कई तरीके से लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। अध्यात्म और पूजा पाठ में भी इसे अब शामिल किया जा रहा है।रायपुर में चंद्रयान तीन की तर्ज पर गणेश पूजा का पंडाल तैयार किया जा रहा है।जिसमें चंद्रयान मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग को दर्शाया जाएगा। इसके लिए रायपुर में 120 फीट ऊंचा गणेशोत्सव पंडाल तैयार किया जा रहा है। जिसमें यह दिखाने की कोशिश होगी कि कैसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान ने सॉफ्ट लैंडिंग की। रायपुर के गणेश उत्सव का यह पंडाल चंद्रयान 3 के मॉडल को आधार बनाकर तैयार किया जा रहा है। यह पंडाला कालीबाड़ी में स्थित है। यहां के गणेश उत्सव समिति और कारीगर चंद्रयान की थीम पर काम कर रहे हैं। चंद्रयान के मॉडल पर बनाया जा रहा यह पंडाल 120 फीट ऊंचा और 70 फीट चौड़ा है।रॉकेट की शक्ल में इस पंडाल को तैयार किया जा रहा है। जो बिल्कुल चंद्रयान तीन से मेल खाता है. इस आकर्षक पंडाल को बनाने में कोलकाता के तीस कारीगर दिन रात काम कर रहे हैं. पूरा पंडाल बांस से बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!