121 की बढ़त से शुरू हुआ सफर, प्रोजेक्ट स्तर पर भी सदस्यता के साथ मजबूत प्रदर्शन

गेवरा/कोरबा। गेवरा एरिया में ट्रेड यूनियन सदस्यता सत्यापन के दौरान साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (SEKMC) इंटक ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। एरिया स्तर पर बढ़त बनाने के बाद अब गेवरा खदान क्षेत्र के प्रोजेक्ट स्तर पर भी इंटक ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खुद को सबसे मजबूत श्रमिक संगठन के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।

सदस्यता सत्यापन के पहले चरण में गेवरा एरिया में इंटक ने 121 सदस्यता हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद प्रोजेक्ट स्तर की सदस्यता के पहले दिन INTUC और AITUC 295-295 सदस्यता के साथ बराबरी पर पहुंचे। इस मुकाबले ने गेवरा के श्रमिक राजनीति के माहौल को और गर्म कर दिया है।

इंटक समर्थकों का कहना है कि कर्मचारियों के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनके मुद्दों को उठाने और श्रमिक हितों की लड़ाई लड़ने का असर अब सदस्यता के आंकड़ों में दिखाई दे रहा है।

एशिया की बड़ी कोयला खदानों में शामिल गेवरा खदान में किसी यूनियन के लिए कर्मचारियों का इतना समर्थन हासिल करना अपने आप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सदस्यता सत्यापन के मौजूदा आंकड़ों के आधार पर इंटक ने गेवरा में अपनी मजबूत स्थिति बनाई है

गेवरा में इंटक ने जिस तरह एरिया स्तर से लेकर प्रोजेक्ट स्तर तक अपनी मौजूदगी मजबूत की है, उससे संगठन के समर्थकों में उत्साह है।

गेवरा की धरती पर फिलहाल इंटक का परचम लहर चुकाहै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!