कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र स्थित गोपी चंद पेट्रोल पंप में जबरन प्लास्टिक डिब्बों के माध्यम से 6000 का डीजल डलवाने और मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो पक्षों के आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केसर अहमद खान ने दीपका थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मई 2026 की रात करीब 11 बजे वह पेट्रोल पंप में शिवम शर्मा और संजू शर्मा पहुंचे और मैनेजर से बात हो गई है का कर अपने पिकअप वाहन में 6000 का डीजल डिब्बों में भरवा कर चला गया। पंप कर्मचारियों ने इसकी सूचना केसर खान को दी इसके बाद वह पंप पहुंचकर अपने कर्मचारियों के हिदायत दे की डिब्बों में तेल देने की मनाही है। जिसके बाद फोन पर चर्चा के दौरान कहा सुनी हो गई।

बताया गया है कि बिना मैनेजर से बात किए ही कर्मचारियों से मैनेजर से बात हो गई है कहकर जबरन डीजल ले लिया गया। इस मामले में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना के दौरान कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दीपका थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट गाली गलौच के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है,वही जरकिन में डीजल लेकर जाने के मामले में अलग से शिवम शर्मा और संजू शर्मा के ऊपर वैधानिक कारवाई की है।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!