दीपका गौरव पथ को लेकर घमासान मचा हुआ है । यहां पर भारी वाहनों के पहिये थामेंगे या नहीं इसका निर्णय नगर पालिका परिषद की 13 सितंबर को होने वाली सामान्य सभा की बैठक में तय होगा। नगर पालिका क्षेत्र के गौरव पथ की बदहाल स्थिति बयां करने लायक नही है। आलम यह है कि गौरव पथ नाम लेने से ही गौरव जैसे शब्दों का अपमान करना है ।दरअसल एसईसीएल की खदान से कोयला लेकर निकलने वाले वाहनों ने इस मार्ग की दुर्गति कर रखी है। लगातार हो रहे आंदोलन और चौतरफा दबाव बनने के बाद नगर पालिका ने इस पर भारी वाहनों की रोकथाम के लिए सामान्य सभा में चर्चा करने की मानसिकता पहली बार बनाई है। अभी से अटकलें लगाई जा रही है कि फैसला परिवहनकर्ताओं के लिए राहत देने वाला होगा या फिर आम जनता को राहत दिलाने वाली।कोयलांचल दीपका में गौरव पथ पर बनी हुई आवाजाही से संबंधित समस्याओ के कारण आम लोग परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए गौरव पथ संघर्ष समिति बनाई गई। जिसमें प्रशासन के समझाइश पर आमरण अनशन में बैठें उमा गोपाल और बंशी दास महंत ने भूख हड़ताल तो समाप्त कर दिया मगर टेंट लगाकर अनशन पर बैठ गए। लोगों के तेवर के बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया। आखिरकार तय किया गया कि अगली व्यवस्था तक गौरव पथ पर हर दिन सुबह और शाम तीन-तीन घंटे भारी वाहनों का परिचालन बाधित रहेगा।नगर पालिका दीपका के गौरव पर चल रहे कोयला परिवहन के ट्रैकों को लेकर आज विगत 25 दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच संघर्ष समिति के द्वारा नगर पालिका के 17 पार्षदों का समर्थन जुटा लिया गया। नगर पालिका को सामान्य सभा की बैठक बुलाने एवं एजेंडा में गौरव पथ की समस्या को सामने रखते हुए चर्चा करने के लिए बिंदु को शामिल किया है।संघर्ष समिति इस बात की मांग कर रही है कि चाहे जिन कारणों से पिछले समय में गौरव पथ पर भारी वाहनों की आवाजाही करने के लिए सहमति दी गई थी उसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए।

गौरतलब है की प्रगति नगर और दीपिका कॉलोनी दोनों के बीचों-बीच से गुजरती गौरव पथ में स्कूली बच्चों से लेकर चिकित्सालय जाने वाले और खदानों में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का आवागमन लगातार जारी है जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। अब देखना यह है कि 13 सितंबर को होने वाली बैठक में पार्षद किस निर्णय पर अपना मुहर लगाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!