दीपका/कोरबा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला कोरबा द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में दीपका खड़ का गठन किया गया। संगठन विस्तार की यह प्रक्रिया प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल की अगुवाई एवं उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सेनानियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, परंपरा और अस्मिता के संरक्षण के लिए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अलेक्जेंडर टोप्पो, शहर संयोजक जगदीश वर्मा, कुसमुंडा खड़ अध्यक्ष कैलाश साहू एवं खड़ प्रभारी संजय कंवर सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सेनानी उपस्थित रहे।29 अगस्त के भोजली कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वानकार्यक्रम के दौरान आगामी 29 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय भोजली कार्यक्रम की जानकारी पदाधिकारियों एवं सेनानियों को दी गई। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और गठन के मूल उद्देश्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, भाषा और अस्मिता के संरक्षण के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया समाज के हितों एवं अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक और संगठित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

दीपका खड़ की नई कार्यकारिणी घोषितसंगठन द्वारा दीपका खड़ के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें महेंद्र कांत कुर्रे को अध्यक्ष, गणेश साहू को उपाध्यक्ष, प्रशांत राज को सचिव और प्रतीक राज को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा सर्वेश सागर एवं मुकेश यादव को संगठन मंत्री, सुनील नायक को कार्यकारिणी अध्यक्ष तथा प्रकाश जयसवाल और कान्हा अहीर को शहर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सेनानियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उम्मीद जताई गई कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़िया समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।दीपका खड़ के गठन के साथ ही क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!