कोरबा/कुसमुंडा। एसईसीएल कुसमुंडा एरिया के जीएम कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीआई की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान मनोहर लाल कौशिक के रूप में हुई है, जो सीएमपीएफ विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है।

आरोप है कि वह लोगों के लंबित कार्यों को निपटाने के नाम पर लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू को घूस लेते हुए कार्यालय के बाहर रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद एसईसीएल कुसमुंडा जीएम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच इस कार्रवाई की चर्चा होती रही।

फिलहाल सीबीआई की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी के मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!