दीपका। हिन्दू क्रांति सेना ने वर्ष 2026-27 के लिए दीपका प्रभाग के अध्यक्ष पद पर आयुष साहू की नियुक्ति की है। संगठन की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संगठन की ओर से बताया गया कि आयुष साहू को दीपका प्रभाग की जिम्मेदारी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में संगठन से जुड़े कार्यों के साथ सेवा, संस्कृति और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाने की बात कही गई है।हिन्दू क्रांति सेना से जुड़े लोगों के अनुसार, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपका प्रभाग में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच सक्रियता बढ़ाने की योजना है।आयुष साहू की नियुक्ति पर हिन्दू क्रांति सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में दीपका प्रभाग में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।संगठन की कोरबा जिला इकाई की ओर से भी आयुष साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

