दीपका। कोरबा जिले की बहुचर्चित क्रिकेट प्रतियोगिता गेवरा प्रीमियर लीग (GPL) सीजन-6 का आगाज 16 अगस्त को खिलाड़ियों के ऑक्शन के साथ हुआ। स्नेह मिलन, प्रगति नगर दीपका में आयोजित ऑक्शन में खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए छह टीमों ने बोली लगाई।

प्रतियोगिता के लिए कोरबा, पेंड्रा, गेवरा, दीपका और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 107 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 96 खिलाड़ियों को ऑक्शन के जरिए छह टीमों में शामिल किया गया।₹5100 की बोली के साथ मनीष राठौर सबसे महंगे खिलाड़ीऑक्शन में मनीष राठौर सबसे ज्यादा बोली हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे। सोलंकी टाइटंस ने ₹5100 की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

इसके साथ ही मनीष राठौर गेवरा प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।वहीं कमल साहू को ₹5000 की बोली लगाकर यंग राइजिंग स्टार ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया। जबकि कोरबा के पुष्पराज सिदार ₹4900 की बोली के साथ ऑक्शन में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

गेवरा प्रीमियर लीग सीजन-6 के ऑक्शन का यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया। ऑक्शन को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपका प्रोजेक्ट मैनेजर एन.के. साहू, गेवरा प्रोजेक्ट मैनेजर एस. मुखर्जी और दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू मौजूद रहे।आयोजकों एवं संरक्षकों तनवीर अहमद और जी. उदयन ने प्रेस वार्ता में बताया कि गेवरा प्रीमियर लीग के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

इसके जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलता है, ताकि वे आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकें।आयोजन को सफल बनाने में कमलजीत सिंह, सानिध्य सोलंकी, आदर्श पालीवाल, मो. साबिर, मो. वसीम, विन्नी सिंह, सुरेंद्र सिंह, मृणाल बोराल और डीप सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।गेवरा प्रीमियर लीग के सीजन-6 के ऑक्शन के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के बीच प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अब सभी की नजरें मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीमों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!