
कोयलांचल/शाजी थॉमस/रायपुर/छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में जब विष्णुदेव साय साइंस कॉलेज मैदान में शपथ लेंगे तो कई बड़े नाम इस समय कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के बड़े दिग्गजों जमावड़ा होगा।
इसे वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के बड़े इवेंट के तौर पर पेश किए जाने की तैयारी है। शासन की ओर जारी इस सूचि में VVIP के नाम के साथ उनके आगमन और प्रस्थान का समय और ठहरने का स्थान तथा सत्कार सत्कार अधिकारियों की सूची भी दी गई है।

