
कोरबा : सुदूर वनांचल क्षेत्र में अपने दो गुना उम्र महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े ने शराब पी, फिर केकड़ा पकड़ने नाला जा पहुंचे। यहां महिला गश खाकर गिरी तो दोबारा नहीं उठी और उसकी मौत हो गई। युवक उसे घर लाकर दो दिन तक शव रखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की।
बीस वर्षीय युवक अपने से दोगुनी उम्र की महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। इस जोड़े ने पहले तो छककर शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद केकड़ा पकड़ने नाला जा पहुंचे। जहां महिला गश खाकर गिर गई। युवक जैसे- तैसे महिला को घर तो ले आया, लेकिन उसकी जान नही बचा सका। वह दो दिनों तक महिला के शव को घर में ही रखा रहा। इसकी भनक परिजनों को तब लगी, जब वे घर पहुंचे। सूचना मिलते ही हरकत मे आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच की जा रही है।जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रावा के आश्रित ग्राम चचईहा पारा में सुखसेन धनुहार 20 वर्ष व 38 वर्षीय शुकवारो बाई पति- पत्नी की तरह रहते थे।
सोमवार की दोपहर दोनों ने छककर शराब पिया, इसके बाद केकड़ा पकड़ने नाले की ओर चले गए। नाले के करीब पहुंचते ही शुकवारों गश खाकर गिर गई। सुखसेन उसके होश में आने का इंतजार करता रहा, लेकिन वह बेसुध पड़ी रही। आखिरकार सुखसेन शुकवारों को कंधे में उठाकर जैसे तैसे घर ले आया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। सुखसेन, महिला के शव को दो दिन से घर में रखा रहा। जब महिला नहीं दिखी, तब स्वजनों को संदेह हुआ और सुखसेन के घर पहुंचे। यहां महिला की मौत होने की जानकारी मिलने पर स्वजन व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी चौकी प्रभारी मंगतुराम मरकाम को दी।

