शाजी थामस

दीपका। प्रगति नगर दीपका गणेश पंडाल में होली फाग महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। यह आयोजन दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद अविनाश यादव द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न फाग मंडलियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। जहां उपस्थित लोग फाग धुन पर जमकर थिरके।

महोत्सव में शिव नाग पिचकारी, ब्रज की होली समेत कई मंडलियों ने अपनी विशिष्ट प्रस्तुतियाँ देकर समां बाँधा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, कांग्रेस नेता विशाल शुक्ला पार्षद अरुणीश तिवारी,द्वारिका शर्मा, महेन्द्र सिंह,संसद प्रतिनिधि पोशक दास महंत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रजनीश तिवारी, ओम प्रकाश जायसवाल, सुशील तिवारी,राजेश यादव, गोविंद यादव , खगेश बरेठ समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन ने क्षेत्रवासियों को आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया, वहीं होली के पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!