कोरबा : कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के एतमा नगर रेंज में 9 फीट के लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। अजगर सांप क्षेत्र के फॉर्म हाउस स्थित एक गड्ढे में गिर गया था जिसकी जानकारी वनमंडलाधिकारी को दी गई। इसके बाद उन्होंने सांप के रेस्क्यु के लिए सर्पमित्रों को फोन किया। मौके पर पहुंचे सर्पमित्रों ने सांप को बाहर निकालने जोर आजमाईश शुरु की और कुछ घंटो की मशक्कत के बाद ही सांप का रेस्क्यु कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!