दीपका। नगर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उदय नारायण जायसवाल का आज सुबह लगभग 8 बजे बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से दीपका नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय जायसवाल लंबे समय से सामाजिक रूप से सक्रिय रहे और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे। उनके निधन पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

परिवारजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद दीपका के मुक्ति धाम में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!