दीपका। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर मदरसा इजहारुल उलूम अहले सुन्नत वल जमात से ध्वजारोहण के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग प्रभात फेरी में शामिल हुए और ऊर्जा नगर, दीपका कॉलोनी, पुराना एमडी, नया एमडी सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए अमन, सुकून और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।प्रभात फेरी का कॉलोनीवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। लोगों ने विभिन्न प्रकार के पकवान एवं मिठाइयों से मुस्लिम समाज के लोगों का मुंह मीठा कराया। नगर पालिका क्षेत्र के पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों में पूरी टीम के साथ प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों का सम्मान किया।बुधवारी बाजार में कुरैशी बिरादरी की ओर से प्रभात फेरी में शामिल लोगों के लिए विशेष रूप से बिरयानी की व्यवस्था की गई। वहीं कई अन्य स्थानों पर स्थानीय लोगों ने अपने-अपने द्वार पर स्वागत करते हुए पकवान एवं मिठाई वितरित की।गीता मेडिकल चौक पर अनूप यादव ने पंडाल लगाकर मुस्लिम समाज के लोगों का स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।प्रगति नगर के शॉपिंग सेंटर में स्थानीय लोगों और पार्षदों की ओर से मंच स्थापित किया गया। यहां मुस्लिम समाज के प्रमुखों के साथ दीपका थाना के नवपदस्थ टीआई एवं पुलिस टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी को मिठाई खिलाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी गई और गले मिलकर सौहार्द का संदेश दिया गया।बिलटिकरी बाजार में अभिषेक सिंह एवं उनके भाई अविनाश सिंह ने अपने निवास स्थान पर प्रभात फेरी में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर ईद की बधाई दी गई। इस दौरान गले मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।पाली रोड दीपका में भी कई स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं दीपका चौक पर हुसैनी सेना की ओर से रसगुल्ले का वितरण किया गया। राहगीरों और मुसाफिरों का मुंह मीठा कराते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।प्रभात फेरी के अंतिम पड़ाव में नगर पालिका रोड स्थित आंचल कलेक्शन एवं सनबैटरी के सामने विशेष आयोजन किया गया। यहां ध्वज फहराया गया और प्रशासन की ओर से तैनात पुलिस जवानों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे, संतोष निराला, अविनाश सिंह, अभिषेक सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष के पति श्री साहू सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गणमान्य लोगों ने कुछ दूरी तक प्रभात फेरी में सहभागिता निभाते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।इस दौरान हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।प्रभात फेरी अंत में वापस मदरसा इजहारुल उलूम पहुंचकर संपन्न हुई। यहां देश में अमन, शांति और खुशहाली के साथ क्षेत्रवासियों की भलाई के लिए विशेष दुआ की गई।प्रभात फेरी को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में मुस्लिम समाज के प्रमुख शकील अहमद, हाजी अब्दुल हबीब, हाजी ऐतबार, हाजी एनामुल हक, इल्यास खान, हाजी इमदाद, तनवीर अहमद, मोहम्मद शुमाले नबी, मोहम्मद शमीम, जहांगीर अंसारी, शेख चांद मंसूरी, गुलाम रसूल, शेख जिन्ना, अहमद मेमन, मुश्ताक खान, अब्दुल रहमान, मोहम्मद नासीर, खुर्शीद अंसारी, फैजल खान, अफजल अली, शेख सद्दाम, इस्तेखार अली, शाबीर अंसारी, इम्तियाज अली, राजा कुरैशी, इरफान अहमद, रकीम अंसारी, मोबिन अंसारी, जावेद मंसूरी, गुलाम गौस, आकीब, साकिब सहित समाज के सैकड़ों लोगों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकली इस प्रभात फेरी ने गेवरा-दीपका क्षेत्र में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। मुस्लिम समाज के लोगों ने क्षेत्रवासियों को हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की मुबारकबाद पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!