
बिलासपुर – नारी संगम, छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम, रायपुर द्वारा सावन उत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 6 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक उल्लास भवन, ऑफिसर्स क्लब, WRS कॉलोनी, रायपुर में संपन्न हुवा ।कार्यक्रम में सावन उत्सव के साथ नृत्य, म्यूजिकल गेम्स, सावन क्वीन एवं गडपा सजावट जैसी मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया ।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सदस्य राज्यसभा, श्री श्रीनिवास मद्दी, अध्यक्ष CG Beverage Corporation, डॉ. श्रीमती ममता साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ महिला आयोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा श्रीमती कृतिका जैन पार्षद देवेन्द्र नगर तथा श्री तेजेश्वर दीवान डी एस पी पुलिस भी उपस्थित थे, श्री दीवान जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को cyber Security Awareness Program के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी ।यह कि नारी संगम, छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम, रायपुर का महिला प्रकोष्ठ है जो छत्तीसगढ़ राज्य में तेलुगु समाज की आवाज एवं पहचान को सशक्त बनाने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।कार्यक्रम आयोजन समिति के ए श्रीदेवी, के उषा, ए कल्याणी, बी अनुराधा , एस झाँसी लक्ष्मी, डी स्वाति, सी गिरिजा , ज्योति प्रसाद , बी अनिता एवं एम इंदु ने अतिथियों का सम्मान किया ।कार्यक्रम का संचालन राजी पात्रो, श्रीदेवी पटनायक, सीएच ज्योति आर रामलक्ष्मी एवं राधा नायडू ने किया ।आभार प्रदर्शन पी गिरिजा ने कियाकार्यक्रम में तेलुगू समाज की लगभग 250 महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया ।आयोजकनारी संगमद्वारा – छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम, रायपुर“छत्तीसगढ़ में तेलुगु भाषियों की आवाज एवं पहचान”


