कोरबा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार के तहत कोरबा के वरिष्ठ एवं जमीनी नेता दीपक जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें महेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी (एमसीबी) जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में भी शामिल किया गया है।नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपक जायसवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, संगठन और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन द्वारा व्यक्त विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ाएंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रमों को गति देंगे।

दीपक जायसवाल ने संगठन के सभी जिला प्रभारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों तथा संभाग प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और राष्ट्र सेवा व जनसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दीपक जायसवाल की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए इसे कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!