
शाजी थॉमस
दीपका नगर पालिका के अंतर्गत थाना चौक पेट्रोल पंप की बगल से बने पुष्प वाटिका का आलम नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर अंधकार मय है यहां पूरी तरह से अंधेरा है और असामाजिक तत्वों का जमघट बना हुआ है पवित्र त्यौहार के बीच नशेड़ी यहां बैठकर भरपूर नशे का आनंद उठा रहे हैं और नगर पालिका द्वारा इस कार्य के लिए करोड़ों रुपए की लागत से शानदार पुष्प पार्टी का बनाए जाने का ढिंढोरा पीटा गया था जबकि आलम यह है की नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा निर्मित इस पुष्प वाटिका में पवित्र त्यौहार नवरात्रि जैसे समय में भी एक बल्ब भी नहीं जल रहा है।
हम आपको बता दे की पुष्प वाटिका का उदघाटन समारोह तत्कालीन सीएमओ भोला सिंग ठाकुर, विधयक एवं अध्य्क्ष की गरिमा मय उपस्थिति में किया गया था।
