बिलासपुर जिले के थाना कोनी क्षेत्र में सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चलती कार की छत पर युवती को बैठाकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम राहुल कौशिक पिता भागवत कौशिक उम्र 30 वर्ष निवासी सरकंडा बिलासपुर बताया गया है।मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मई 2026 की रात्रि लगभग 11:10 बजे से 25 मई 2026 की रात 12:30 बजे के बीच मौहारपारा निरतू रतनपुर रायपुर रोड थाना कोनी क्षेत्र में आर्टिका कार क्रमांक CG 10 CD 1416 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इस दौरान कार की छत पर एक युवती बैठी हुई थी और वाहन चालक सड़क पर स्टंटबाजी कर रहा था।

इस खतरनाक हरकत से युवती की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।

मामले की शिकायत प्रार्थी धर्मेंद्र सूर्यवंशी निवासी सेंदरी द्वारा थाना कोनी में दर्ज कराई गई।शिकायत के आधार पर थाना कोनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी चालक राहुल कौशिक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी, तेज रफ्तार एवं यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। थोड़ी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!