
शाजी थॉमस
कोरबा। खेलप्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित केबीएल सीजन-3 अंतर-कॉरपोरेट बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 25 से 27 सितंबर 2026 तक कोरबा में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य बैडमिंटन क्लब, दीपका की चार टीमें अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर क्लब के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
15 से 30 वर्ष आयु वर्ग में द्रोणाचार्य दीपका स्मैशर्स टीम का प्रतिनिधित्व रामायण जायसवाल, नितेश रंजन, सिद्धार्थ प्रधान और अरुण कुमार मधुकर करेंगे।
वहीं 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग में द्रोणाचार्य दीपका टाइटन्स की टीम में बिबिन वर्गीस, राजीव कुमार शर्मा, इमरान सोलंकी और विशाल चौहान शामिल हैं।
40 से 50 वर्ष आयु वर्ग में द्रोणाचार्य दीपका फाल्कन्स की ओर से भगवान गोंड, नरेश मिदाथादा, प्रमोद कुमार और लोकेश कुमार कुर्रे कोर्ट पर उतरेंगे।
इसी तरह 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग में द्रोणाचार्य दीपका लीजेंड्स टीम का प्रतिनिधित्व शिवकुमार साहू, संतोष कुमार भोई, देवेश दास और सुशील कुमार पांडेय करेंगे।
शानदार प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगी चारों टीमें
द्रोणाचार्य क्लब के सभी खिलाड़ियों का लक्ष्य टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लब और दीपका का नाम रोशन करना है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं।
क्लब परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ खेल भावना, टीमवर्क और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं।
अब 25 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में द्रोणाचार्य दीपका की चारों टीमों के प्रदर्शन पर खेलप्रेमियों की नजरें टिकी रहेंगी।


