कोयलांचल/शाजी थॉमस/दीपका गेवरा/ एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के द्वारा प्रोडक्शन बढ़ाने के चक्कर में लापरवाही को अंजाम दिया जा रहा है ताजा मामला यह है कि गेवरा खदान में एक 240 टन डंफर जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि डंपर पूर्व से ही ब्रेकडाउन था जिसे जबरन प्रबंधन के द्वारा चलवाया जा रहा था इसी दौरान यह घटना घटी।

गेवरा खदान के ईस्ट सेक्शन में आनन्द वाटिका के समीप पहुंचते ही डंफर से धुआं उठा, अप्रिय घटना के अंदेशा होते ही ऑपरेटर रामदेव देवांगन डंपर से चलांग लगा दिया देखते ही देखते कुछ ही क्षणों में डंपर के इंजन से निकले अग्नि पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और खड़े-खड़े करोड़ की मशीन आग के हवाले हो गया।

घटना की सूचना मिलने ही संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अवलोकन किया इस पूरे मामले में प्रबंधन के लापरवाही नजर आ रही है बताया जा रहा है कि उत्तम मशीन पूर्व से ही ब्रेकडाउन था जिसे जबरन चलवाया जा रहा था। धनतेरस की शाम 6:00 बजे घटित घटना से प्रबंधन के होश उड़ गए हैं बहरहाल संबंधित अधिकारियों के द्वारा उक्त घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!