कोयला साइडिंग में कोयला लेने पहुंच रही थी मालगाड़ी, रेलवे क्रॉसिंग पर हुई घटना से मचा हड़कंप

दीपका। कोरबा जिले के दीपका में रेलवे क्रॉसिंग पर एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। दीपका कोयला साइडिंग में कोयला लोड करने के लिए पहुंच रही मालगाड़ी के चालक पर कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दिया।

तेज रफ्तार से फेंका गया पत्थर इंजन के शीशे को तोड़ते हुए चालक को जा लगा, जिससे वह घायल हो गया।बताया जा रहा है कि मालगाड़ी दीपका कोयला साइडिंग की ओर जा रही थी। इसी दौरान दीपका चौक रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंजन की ओर पत्थर फेंका। पत्थर इतनी तेजी से आया कि इंजन का शीशा टूट गया और चालक इसकी चपेट में आकर घायल हो गया।

घटना के बाद रेलवे कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया

रेलवे क्रॉसिंग जैसे संवेदनशील स्थान पर चलती मालगाड़ी के चालक पर इस तरह पत्थर फेंके जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पत्थर चालक को गंभीर रूप से लग जाता या चालक नियंत्रण खो देता, तो स्थिति कहीं अधिक गंभीर हो सकती थी।

फिलहाल पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आई है। घटना के पीछे क्या वजह थी और हमला जानबूझकर किया गया था या किसी अन्य कारण से पत्थर फेंका गया, यह जांच का विषय है।सबसे बड़ा सवाल यही है कि रेलवे क्रॉसिंग पर चलती मालगाड़ी के चालक को निशाना बनाने वाला वह अज्ञात व्यक्ति कौन था? पुलिस और रेलवे सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।कोयलांचल न्यूज़ की नजर इस मामले की आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!