कोरबा //कटघोरा विकासखंड के ग्राम देवरी में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से वर्ष 2026-27 के लिए देवरी में पुल निर्माण हेतु 6 करोड़ 24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (ब्रिज) को एजेंसी नियुक्त किया गया है।बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त पुल के कारण आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पुल के निर्माण से देवरी सहित आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।जिला प्रशासन द्वारा पुल निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग (ब्रिज) द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों की इस समस्या को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए पुल निर्माण के लिए आवश्यक पहल की गई है। 6 करोड़ 24 लाख रुपये की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।नए पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी। बारिश के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों से भी ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!