कोरबा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन में नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में पहल की गई। संगठन के संरक्षक दादा राम गुलाम ठाकुर जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू जी का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष अतुल दास महंत जी तथा प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र रथ वर्मा जी का भी स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इसी अवसर पर उमागोपाल जी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दादा राम गुलाम ठाकुर जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से छत्तीसगढ़िया समाज के हक, अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष को आगे भी मजबूती के साथ जारी रखने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए छत्तीसगढ़ के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी मोनी कठोत्रे, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र देवगन, प्रदेश आईटी प्रमुख जितेंद्र साहू, कार्यकारिणी प्रदेश सदस्य सुनील जी, रायपुर जिला अध्यक्ष जागेंद्र कुमार साहू तथा कोरबा जिला अध्यक्ष ओएलएक्स टोप्पो सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

