दीपका। भारतीय जनता युवा मोर्चा दीपका मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में बजरंग चौक दीपका में भव्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला कोरबा के उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह तथा मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव ने किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। जीत की खुशी में झलमुरी वितरण, मिठाई बांटने और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति नारों और उत्साहपूर्ण माहौल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, पार्षद अरुणीश तिवारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव, उत्तम दुबे, दीपक जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता पटेल, महामंत्री गौकरण कंवर, रिपक कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अजूबा राज, मंत्री मोनू बंसल, अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्यों में नितेश शर्मा, सौरभ गुरुद्वान, विकास सिन्हा, विक्की सेन, खालिद खान, रोहित यादव, सौरभ सिंह, रितेश अग्रवाल और रमेश कुमार की भी मौजूदगी रही।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बताते हुए आगामी चुनावों में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!