
दीपका। विश्व हिंदू परिषद (VHP) दीपका नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार शाम 5 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में परिषद का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं नगर के वरिष्ठजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला धर्म प्रचारक प्रमुख विकास सिन्हा रहे। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, संगठन के उद्देश्यों एवं सामाजिक गतिविधियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल दीपका नगर संयोजक अभिषेक यादव ने किया।
इस अवसर पर VHP के नगर मंत्री चिंतामणि मिश्रा, नगर सह मंत्री धीरेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मोनू भैया सहित बजरंग दल के नगर सुरक्षा प्रमुख आकाश पांडे, गौ रक्षा प्रमुख राजेश सोनी, विद्यार्थी प्रमुख विनायक उपाध्याय, वार्ड संयोजक सौरभ जायसवाल, नवीन चौरसिया सहित बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता एवं नगर के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की।


